बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, 10 जवान शहीद

दंतेवाड़ा ज़िले के अरनपुर के पास डीआरजी (ज़िला रिजर्व गार्ड) के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर IED हमला हुआ है।

Advertisement

रायपुर, 26 अप्रेल। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में 10 जवान शहीद हो गए हैं। इनके अलावा एक ड्राइवर की भी हमले में मौत हुई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा में सुरक्षा कर्मियों पर नक्सलियों द्वारा किए गए IED हमले में 10 जवानों की शहादत पर कहा कि हमारे पास ऐसी सूचना है। यह बहुत ही दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उन्होंने कहा कि नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा।

दंतेवाड़ा ज़िले के अरनपुर के पास डीआरजी (ज़िला रिजर्व गार्ड) के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर IED हमला हुआ है।  इनके अलावा इनकी गाड़ी के ड्राइवर भी हमले में मौत हुई है। इनकी टीम बारिश में फंसे सुरक्षा बलों को रेस्क्यू करने जा रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट में पुलिसकर्मियों का वाहन उड़ा दिया।

हमला दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में अरनपुर-समेली हुआ। सूत्रों के मुताबिक यहां पुलिस और नक्सलियों मुठभेड़ भी हुई है। इसी मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने वाहन पर बम फेंका था। IG सुंदरराज पी ने कहा- मौके पर सीनियर ऑफिसर्स भेज दिया है। इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

Advertisement

नक्सलियों का हमले के लिए कैंपेन चल रहा बस्तर में नक्सलियों का TCOC ( टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन चल रहा है। नक्सली इस दौरान अक्सर कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हैं । माओवादियों के इस TCOC को देखते हुए। फोर्स भी अलर्ट मोड पर है। बस्तर के सभी जिलों जवानों को सर्चिंग के लिए भी निकाला जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है। हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिवारों के साथ दुःख में हम सब साझेदार हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। इस प्रकार की जानकारी है और यह दुखद है। जो जवान शहीद हुए हैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। यह लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ CM से बात करके दंतेवाड़ा ज़िले के अरनपुर के पास नक्सली हमले में वीर गति को प्राप्त 10 डीआरजी (ज़िला रिजर्व गार्ड) जवानों की जानकारी ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ CM को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Advertisement