कोरबा, 15 जून। सोमवार को केंद्र सरकार में आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू का कोरबा आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर कोरबा प्रेस क्लब में मीडिया संवाद किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सांसद हैं। मीडिया संवाद के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री से industrialpunch.com के प्रतिनिधि ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोल इंडिया की खदानें हैं, एनटीपीसी सहित अन्य PSU हैं, जहां बड़ी संख्या में केंद्रीय कर्मचारी नियोजित हैं। तोखन साहू से सवाल किया गया कि SECL का IPO लाया जा रहा है, जिसके माध्यम से 25 प्रतिशत शेयर्स की बिक्री जाएगी। SECL के शेयर बिक्री का क्या वे समर्थन करते हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया कि कोल इंडिया के NCWA- XII की अवधि 30 जून समाप्त होने जा रही है। कोल इंडिया के श्रमिक संगठनों द्वारा JBCCI के गठन कि मांग कि जा रही है ताकि NCWA- XII के लिए वार्ता प्रारंभ हो सके, लेकिन नए लेबर कोड के कारण JBCCI का गठन लंबित होता दिख रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री से पूछा गया क्या उन्हें उक्त दोनों विषयों की जानकारी है? यदि नहीं है तो क्या वे कोयला मंत्रालय या कोयला मंत्री से इस संदर्भ में चर्चा करेंगे?
केंद्रीय राज्य मंत्री ने industrialpunch.com के प्रतिनिधि से कहा कि वे इस संदर्भ में कोयला मंत्री से सीधे बात करेंगे।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









