कोरबा, 23 सितम्बर। भारतीय मजदूर संघ (BMS) से सम्बद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (ABKMS) ने भी अग्रिम बोनस भुगतान की मांग उठाई है।
इसे भी पढ़ें : इंटक को मानकीकरण समिति में रखने का फैसला बरकरार? हाईकोर्ट के डबल बेंच के अंतिम निर्णय पर होगा स्पष्ट
अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुजीत सिंह ने कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश से 22 सितम्बर को होने वाली जेबीसीसीआई- XI मानकीकरण समिति की बैठक स्थगित हो गई है। बैठक के स्थगित हो जाने के कारण कोयला कामगारों का सालाना बोनस निर्धारित करने का मामला लंबित हो गया है।
इसे भी पढ़ें : एक- एक लाख अग्रिम बोनस भुगतान के लिए सीटू और एटक का आंदोलन शुरू
सुजीत सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ सीआईएल प्रबंधन से मांग करता है कि दशहरा के पूर्व सभी स्थाई एवं ठेका कामगारों के बैंक खातों में सालाना बोनस की अग्रिम राशि जमा की जाए। अग्रिम बोनस का भुगतान नहीं किए जाने पर अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ पूरे कोल इंडिया में आंदोलन करेगा।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









