कलकत्ता हाईकोर्ट के डबल बेंच ने सीआईएल (CIL) जेबीसीसीआई- XI की मानकीकरण समिति की बैठक को अंतिम आदेश पारित होने तक के लिए स्थगित रखने का निर्देश जारी किया।
इसे भी पढ़ें : इंटक को मानकीकरण समिति में लाने से रोकने सीआईएल प्रबंधन पर बनाया गया दबाव!
दूसरी ओर डबल बेंच ने इंटक को मानकीकरण समिति में सम्मिलित किए जाने को लेकर सिंगल बेंच के आदेश पर कोई टिप्पणी नहीं की है और न ही स्टे दिया है। इसलिए माना जा रहा है कि सिंगल बेंच का आदेश बरकरार है। हालांकि डबेल बेंच ने सोमवार को निर्णय सुरक्षित रखने की बात कही है। लिहाजा अंतिम निर्णय आ जाने के बाद ही सबकुछ स्पष्ट हो सकेगा।
यहां बताना होगा कि इंटक से सम्बद्ध राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन को मानकीकरण समिति की बैठक में शामिल किए जाने के आदेश के विरोध में कोल इंडिया प्रबंधन एवं इंटक के ददई गुट ने डबल बेंच में याचिका दायर की थी।
इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जेबीसीसीआई सदस्य कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) ने कहा कि यह बड़ी जीत है। मजदूरों को हक हम दिलाएंगे और बेहतर हक दिलाएंगे।
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : मानकीकरण समिति की बैठक पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक!
इंटक नेता ने कहा कि कोल इंडिया की दोहरी नीति दिख रही है। जिसका नतीजा श्रमिकों को झेलना पड़ रहा है। मजदूर अपना हक लेंगे। इंटक हर लड़ाई में साथ है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









