Monday, November 23, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन BMS का बड़ा दांव, छत्तीसगढ़ के CM साय के सामने उठी CIL...

BMS का बड़ा दांव, छत्तीसगढ़ के CM साय के सामने उठी CIL JBCCI- XII गठन की मांग

BMS के अनुसार, 28 सितंबर की बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव, वित्त सचिव तथा ऊर्जा विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे।

Advertisement

कोरबा। IndustrialPunch : भारतीय मजदूर संघ (BMS), छत्तीसगढ़ ने कोयला कामगारों के 12वें वेतन समझौते की प्रक्रिया शुरू कराने के लिए CIL JBCCI-XII के गठन का मुद्दा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष उठाया है। मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में BMS ने प्रदेश के श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ कोल इंडिया में JBCCI गठन और 12वें वेतन समझौते की शुरुआत की मांग रखी।

इसे भी पढ़ें: PMO की रडार पर कोल इंडिया, प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने ली बैठक, सप्लाई बढ़ाने पर जोर

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी मौजूद रहे। BMS प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष 24 सूत्रीय मांग पत्र रखा, जिसमें प्रदेश स्तरीय श्रमिक मुद्दों के अलावा कोल इंडिया से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों को भी शामिल किया गया।

JBCCI गठन और 12वें वेतन समझौते पर जोर

Advertisement

BMS के अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल के अनुसार, मांग पत्र में कोल इंडिया में JBCCI- XII का गठन कर 12वें वेतन समझौते की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख कोयला उत्पादक राज्यों में है और यहां बड़ी संख्या में कोयला कामगार कार्यरत हैं। ऐसे में कोयला कर्मियों के वेतन समझौते से जुड़ा मुद्दा राज्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।

जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने BMS की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए इनके परीक्षण और निराकरण के लिए मंत्रिस्तरीय उपसमिति गठित करने की बात कही है। इस उपसमिति की बैठक 28 सितंबर को निर्धारित किए जाने की जानकारी भी दी गई है।

28 सितंबर की बैठक में अधिकारी होंगे शामिल

BMS के अनुसार, 28 सितंबर की बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव, वित्त सचिव तथा ऊर्जा विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे। अब इस बैठक में JBCCI- XII गठन की मांग और कोयला कामगारों के 12वें वेतन समझौते की प्रक्रिया को लेकर सरकार की भूमिका पर चर्चा होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: BMS की महारैली से पहले सरकार सक्रिय, CM साय ने श्रमिक मांगों पर की सीधी बातचीत

हालांकि, इस स्तर पर यह स्पष्ट नहीं है कि छत्तीसगढ़ सरकार JBCCI- XII गठन के मुद्दे पर कोयला मंत्रालय या कोल इंडिया को औपचारिक पत्राचार करेगी या नहीं। BMS की बैठक के बाद अब 28 सितंबर की मंत्रिस्तरीय उपसमिति की बैठक और उसके रुख पर नजर रहेगी।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान