आरएसएस के श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने मोदी सरकार के उन दावों की हवा निकाल दी है, जिसमें कहा जा रहा है कि देश में गैस एवं पेट्रोलियम पदाथो की पर्याप्त उपलब्धता है।
भारतीय मजदूर संघ, हरियाणा के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला ने एक प्रेस नोट जारी किया है। इसमें कहा गया है अमेरिका, इज़राइल एवं ईरान के युद्ध की वजह से गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई में कटौती होने के कारण औद्योगिक क्षेत्रों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है। कच्चे माल की सप्लाई में भी उद्योग जगत को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए उद्योगपति या तो उद्योगों को बंद कर रहे हैं या फिर उत्पादन में कटौती की जा रही है। जिसका प्रभाव सीधे तौर पर मजदूरों पर भी पड़ रहा है।
अभी तक कारखानों में उत्पादन को कम करने या फिर बंद करने की वजह से हरियाणा के पानीपत, अम्बाला, करनाल एवं फरीदाबाद जैसे बड़े औद्योगिक शहरों से मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है, क्योंकि उनके सामने परिवार की रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
भारतीय मजदूर संघ, हरियाणा के महामंत्री हवा सिंह मेहला ने सरकार से मांग की है कि सरकार उद्योगों को चलाने के लिए पर्याप्त गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई आरंभ करे और छंटनीग्रस्त एवं पलायन करने वाले मजदूरों को, आपातकाल स्थिति मानकर उनकी आर्थिक सहायता करे ताकि मजदूरों को रोज़ी रोटी के संकट से बचाया जा सके।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









