Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन BMS ने 8वें वेतन आयोग के गठन का स्वागत किया, कहा- उम्मीद...

BMS ने 8वें वेतन आयोग के गठन का स्वागत किया, कहा- उम्मीद है श्रमिकों के साथ न्याय होगा

हिमते ने कहा कि सरकार ने समयानुसार वेतन आयोग के गठन और वेतन आयोग की सिफारिशों के सामयिक कार्यान्वयन पर भी जोड़ दिया है।

Advertisement

नई दिल्ली, 17 जनवरी। भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का स्वागत किया है। भारतीय मज़दूर संघ के महामंत्री रविंद्र हिमते ने बयान जारी कर कहा कि यह भारत सरकार और इसके नेता के श्रमिकों के प्रति प्रतिबध्ता को दर्शाता है।

हिमते ने कहा कि सरकार ने समयानुसार वेतन आयोग के गठन और वेतन आयोग की सिफारिशों के सामयिक कार्यान्वयन पर भी जोड़ दिया है। यह प्रतिबद्धता स्वागत योग्य है।

भारतीय मज़दूर संघ काफी समय से आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग उठा रहा है। इसको लेकर हमारे प्रतिनिधि लगातार वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से चर्चा कर रहे थे। हमने हाल ही में वित्त मंत्रालय के साथ प्री बजट परामर्श के दौरान भी आठवें वेतन आयोग के यथाशीग्र गठन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।

श्री हिमते ने कहा कि उचित मांग को मानने और त्वरित रूप से आठवें वेतन आयोग के गठन के लिए प्रधान मंत्री जी के अनुमोदन के लिए भारतीय मज़दूर संघ आदरणीय प्रधान मंत्री, वित्त मंत्री और चीफ इकनोमिक एडवाइजर का अभिनन्दन करता है और सम्पूर्ण श्रमिक वर्ग की और से उनको धन्यवाद ज्ञापित करता है।

Advertisement

भारतीय मज़दूर संघ के महामंत्री ने आशा जताई कि यह आयोग शीघ्र ही गठित होगा और आयोग में विभिन्न क्षेत्रों के आर्थिक चिंतकों को जगह मिलेगी जो श्रमिकों के साथ न्याय करेंगे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट