Monday, April 20, 2026
Home Jobs भारत भविष्य की नौकरियों के लिए टाॅप मार्केट, पीएम मोदी ने की...

भारत भविष्य की नौकरियों के लिए टाॅप मार्केट, पीएम मोदी ने की QS सर्वे की सराहना

रिपोर्ट में “फ्यूचर ऑफ वर्क” श्रेणी में भारत ने 99.1 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जिसमें वह केवल अमेरिका से पीछे है।

Advertisement

QS survey : क्यूएस (QS) वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स की रिपोर्ट में भारत को भविष्य की मांग वाली नौकरियों, जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल और ग्रीन टेक्नोलॉजी, के लिए प्रमुख बाजार बताया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।

पीएम मोदी ने शोसल मीडिया प्लेटफाॅर्म “एक्स” पर लिखा, “पिछले एक दशक में, हमारी सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जरूरी कौशल प्रदान करने पर काम किया है। हमने भारत को नवाचार और उद्यमशीलता का केंद्र बनाने के लिए तकनीक का लाभ उठाया है।” उन्होंने कहा, “QS वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स की यह रिपोर्ट हमें आगे की दिशा में प्रेरित करती है और युवाओं को सशक्त बनाने के हमारे प्रयासों को मजबूती देती है।”

रिपोर्ट में “फ्यूचर ऑफ वर्क” श्रेणी में भारत ने 99.1 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जिसमें वह केवल अमेरिका से पीछे है। रिपोर्ट ने भारत की वेंचर कैपिटल निवेश को आकर्षित करने और AI को कार्यबल में शामिल करने की तैयारी की भी प्रशंसा की। QS क्वाक्वारेली साइमंड्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने भारत की प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा, “भारत ‘फ्यूचर ऑफ वर्क’ श्रेणी में दुनिया में दूसरे स्थान पर है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और कौशल विकास की पहलें इन रैंकिंग्स में दिखाई देने लगी हैं।”

QS क्वाक्वारेली साइमंड्स वैश्विक उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए विश्लेषण और जानकारी प्रदान करता है, जो शैक्षिक उपलब्धियों, अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता और करियर विकास पर ध्यान केंद्रित करता है।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: