बिलासपुर (आईपी न्यूज़)। गुरुवार को बिलासपुर जिले में दो और प्रवासी मजदूर कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक तखतपुर का है और दूसरा बिल्हा का। दोनों को बिलासपुर मेडिकल काॅलेज के कोविड वार्ड मेें भर्ती करा दिया गया है।

बिलासपुर में कल 5 मजदूर कोरोना पाजिटिव मिले थे।
गुरुवार को बिलासपुर जिले के 2 नए केस के साथ ही संक्रमित मरीजों के मिलने की संख्या 13 हो गई। आज कांकेर, सरगुजा, बालोद, जांजगीर, राजनांदगांव, रायपुर जिले में 11 केस सामने आए थे। प्रदेश में एक्टिव  केेेेस बढ़कर 69 हो गए हैं।

  • Website Designing