Wednesday, September 16, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर हसदेव ताप विद्युत गृह में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस, अधिकारों की सुरक्षा के...

हसदेव ताप विद्युत गृह में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस, अधिकारों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाने का मौका मिलता है : संजय शर्मा

यह दिवस वर्ष 1889 से दुनिया भर में प्रतिवर्ष मई माह की पहली तारीख को मनाया जाता है।

Advertisement

कोरबा, 01 मई। बुधवार को हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (उत्पादन) संजय शर्मा की मेजबानी में मनाया गया।

इस अवसर पर देश की उन्नति तथा प्रगति एवं औद्योगिक विकास में श्रमशक्ति के अहम योगदान को स्मरण करते हुए श्रम अधिकारों के प्रति जागरूकता के प्रचार प्रसार हेतु रैली का आयोजन संयंत्र प्रमुख संजय शर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी.के स्वेन, एम.एस खान, सुधीर कुमार पंड्या, एम.के गुप्ता, आर.के पांडेय एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ  ए.के कुरनाल के नेतृत्व में HTPS आवासीय परिसर से दर्री डेम के बीच किया गया, जिसके प्रति संयंत्र के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं ठेका-कर्मियों में विशेष उत्साह एवं आकर्षण देखने को मिला। कार्यक्रम में विशेष तौर पर श्रम निरीक्षक रामरतन कंवर की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन अहम रहा।

अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि श्री संजय शर्मा ने कहा कि श्रमिक अधिकारों को समर्पित यह दिवस वर्ष 1889 से दुनिया भर में प्रतिवर्ष मई माह की पहली तारीख को मनाया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण अवसर है जब श्रमिकों के संघर्षों और मांगों को सुनिश्चित किया जाता है और उन्हें उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाने का मौका मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में संयंत्र के कुशल एवं निर्बाध संचालन में श्रमशक्ति के अहम योगदान को सराहते हुए सभी को श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट