Monday, June 29, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर Breaking : NTPC के DGM की गोली मारकर हत्या

Breaking : NTPC के DGM की गोली मारकर हत्या

शनिवार सुबह दफ्तर जाने के दौरान हमलावरों ने कुमार गौरव को निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमार बिहार के नालंदा जिले के निवासी थे।

Advertisement

झारखंड में राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (NTPC) के डीजीएम की गोली हत्या कर दी गई है। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक हजारीबाग में पदस्थापित एनटीपीसी के उपमहाप्रबंधक (DGM) गौरव कुमार को अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े मौत की नींद सुला दिया। शनिवार सुबह दफ्तर जाने के दौरान हमलावरों ने गौरव कुमार को निशाना बनाया।

गौरव कुमार एनटीपीस कोल परियाजना के केरेडरी में डिस्पैच विभाग के डीजीएम के पद पर कार्यरत थे। उनकी हत्या उस वक्त की गई जब वे घर से आफिस जाने निकले थे। उनकी स्कॉर्पियो हजारीबाग के फतहा चौक के पास जैसे ही पहुंची बाइक सवार अपराधियों ने गाड़ी को ओवरटेक कर उन्हें गोली मार दी। उन्हें तत्काल असपताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमार बिहार के नालंदा जिले के निवासी थे।

अस्पताल में पुलिस एवं अन्य

आशंका व्यक्त की जा रही है हत्या के पीछे कोल माफियाओं का हाथ है। इलाके में आए दिन लेवी को लेकर अपराधिक घटनाएं होती हैं।

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें