Friday, April 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने कहा- CTC मीटिंग जल्द आयोजित करे प्रबंधन

बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने कहा- CTC मीटिंग जल्द आयोजित करे प्रबंधन

बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ नें निदेशक कार्मिक को रिमाइंडर पत्र भेजकर सीटीसी मीटिंग जल्द आयोजित कराने की मांग की है।

Advertisement

बोकारो, 04 अगस्त। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ नें निदेशक कार्मिक को रिमाइंडर पत्र भेजकर सीटीसी मीटिंग जल्द आयोजित कराने की मांग की है।

गौरतलब है कि पिछली सीटीसी मीटिंग नवम्बर 2023 मे आयोजित की गई थी। इसके बाद बोकारो सहित सेल (SAIL) की सभी इकाइयों के कार्मिकों द्वारा अपने स्थानांतरण के लिए सीटीसी पोर्टल पर अप्लाई किया गया। कई के आवेदन स्वीकृत भी हो गए, लेकिन तथा अंतिम निर्णय का इंतजार हो रहा है।

आवेदन करने वाले अधिकतर कार्मिकों के पास कई निजी परेशानियां हैं। कई कार्मिकां के परिजन काफी बीमार हैं। कई दूसरे इकाइयों के अन्य कार्मिकों के साथ म्युचुअल ट्रांसफर हेतु आवेदन भी प्रस्तुत किया गया है।
सीटीसी मीटिंग समान्यतः तीन माह में एक बार आयोजित की जाती है, परंतु पिछले दो तीन सालों से वर्ष में एक बार आयोजित की जा रही है ।

बीएकेएस बोकारो के उप महासचिव आशुतोष आनंद ने कहा कि सीटीसी मीटिंग अपने तय शेड्यूल के हिसाब से आयोजित होनी चाहिए। जब सभी जगह मानव संसाधन विभाग में पर्याप्त अधिकारी कार्यरत हैं तो बेवजह इसमें देरी करने से कार्मिकां मे असंतोष पनपता है। कई कार्मिकों के परिवारिक सदस्य काफी बीमार हैं, जिसके कारण जरुरतमंद कार्मिको में काफी असंतोष है।

Advertisement

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: