बुर्किना फासो में सोने की खदान में विस्फोट, 60 से अधिक लोग मारे गए

सरकारी वकील, अल्फा कॉम्पाओर ने बताया कि विस्फोट में 63 लोग मारे गए और लगभग 40 घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उस पर आकस्मिक हत्या का आरोप लगाया जा सकता है।

बुर्किना फासो के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में सोने की खदान में हुए विस्फोट में 60 से अधिक लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। पोनी प्रांत के गबोम्बलोरा कस्बे में खनन स्थल पर एक बाजार के पास उस समय हुआ, जब वहां रखे डायनामाइट में आग लग गई।

सरकारी वकील, अल्फा कॉम्पाओर ने बताया कि विस्फोट में 63 लोग मारे गए और लगभग 40 घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उस पर आकस्मिक हत्या का आरोप लगाया जा सकता है।

गवर्नर वेंडिनमनेगडे इमैनुएल ज़ोंगो ने अगली सूचना तक खदान को बंद करने की घोषणा कर दी है। उन्ंहोंने खनिकों और स्थानीय लोगों से जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करने का आग्रह किया है।

बुर्किना फासो अफ्रीका के सबसे बड़े सोने के उत्पादकों में से एक है, लेकिन अनौपचारिक खदान स्थलों में दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं जो बिना निरीक्षण या विनियमन के संचालित होती हैं।

  • Website Designing