एफआईएच पुरुष हॉकी प्रो लीग मैचों के लिए 20 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम की घोषणा

ये मैच शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे। भारतीय टीम का नेतृत्व अनुभवी मिड फील्डर मनप्रीत सिंह करेंगे, जबकि ड्रैगफ्लिक के माहिर हरमनप्रीत सिंह उप-कप्तान होंगे।

ओडिशा के भुबनेश्वर में स्पेन के साथ एफआईएच पुरूष हॉकी प्रो लीग मैचों के लिए बीस सदस्यों की भारतीय हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है।

ये मैच शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे। भारतीय टीम का नेतृत्व अनुभवी मिड फील्डर मनप्रीत सिंह करेंगे, जबकि ड्रैगफ्लिक के माहिर हरमनप्रीत सिंह उप-कप्तान होंगे।

भारतीय टीम में पंजाब के युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुखजीत सिंह नया चेहरा होंगे। सुखजीत ने 2021 में बंगलुरू में हुई वरिष्ठ पुरूष अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैम्पियनशीप में पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से अपना पहला मैच खेला था।

बीस सदस्यों की भारतीय पुरूष हॉकी टीम में गोलकीपर टी.आर श्रीजीश और सूरज करकेरा भी शामिल हैं। इनके अलावा डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह, मंदीप मोर, सुरेन्द्र कुमार, वरूण कुमार, जर्मनप्रीत सिंह और दिपसान तिर्की भी टीम में हैं।

इस बीच, स्पेन की महिला हॉकी टीम भारत के साथ एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैच के लिए भुबनेश्वर पहुंच गई है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing