Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर CCL ने शेरों और बाघों को किया एडॉप्ट

CCL ने शेरों और बाघों को किया एडॉप्ट

कोल इंडिया की कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड () ने झारखंड के रांची में भगवान बिरसा जैविक उद्यान में दो शेरों और दो बाघों को गोद लिया है।

Advertisement

रांची, 19 फरवरी। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (CCL) ने झारखंड के रांची में भगवान बिरसा जैविक उद्यान (Bhagwan Birsa Biological Park) में दो शेरों और दो बाघों को गोद लिया है।

अपनी सीएसआर पहल के तहत, झारखंड सरकार के वन विभाग के सहयोग से सीसीएल प्राथमिक और आपातकालीन पशु चिकित्सा उपचार प्रदान करने के साथ-साथ इन जानवरों के लिए एक सुरक्षित पर्यावरण प्रदान करेगा।

इस आशय का एक समझौता ज्ञापन सीसीएल और झारखंड चिड़ियाघर प्राधिकरण के बीच हस्ताक्षरित किया गया। समझौते के तहत सीसीएल द्वारा तीन साल में 36 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट