Thursday, April 30, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर SECL को मिला “सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड”

SECL को मिला “सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड”

एसईसीएल को सीएसआर के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड (CSR Excellence) प्रदान किया गया है।

Advertisement

बिलासपुर, 18 फरवरी। एसईसीएल को सीएसआर के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड (CSR Excellence) प्रदान किया गया है। यह अवार्ड वर्ल्ड सीएसआर संस्थान द्वारा 18 फरवरी की संध्या मुम्बई में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

उक्त पुरस्कार हेतु देश भर के महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक उपक्रमों आदि से प्रविष्टि आमंत्रित की गयी थी तथा इकॉनॉमी, स्वास्थ्य, इनोवेशन एवं सतत धारणीय विकास जैसे बिन्दुओं को प्रमुखता देते हुए एसईसीएल को उक्त पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।

इसे भी पढ़ें : SECL : सीएमडी डॉ मिश्रा ‘ET Ascent – Business Leader of the Year Award’ से नवाजे गए

विदित हो कि एसईसीएल द्वारा सीएसआर के अंतर्गत कोयलांचल व संचालन के राज्यों में विभिन्न प्रकार के विकासपरख गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं। पिछले 8 वर्षों में कम्पनी ने सीएसआर के अंतर्गत समग्र रूप से 700 करोड़ रूपये से अधिक की राशि खर्च की है, इसमें से लगभग 500 करोड़ रूपये छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न विकासात्मक कार्यों में लगाया गया है।

Advertisement

सीएसआर के अंतर्गत कम्पनी ने शिक्षा को बढ़ावा, स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि, पेयजल, कौशल विकास, ग्रामीण विकास, पर्यावरण, दिव्यांगों व भूतपूर्व सैनिकों को सहायता, खेलकूद को बढ़ावा आदि क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

इसे भी पढ़ें : कोयला मंत्री जोशी व CM सोरेन की उपस्थिति में हुआ MoU, सीसीएल एवं ईसीएल द्वारा ये काम किए जाएंगे

एसईसीएल ने कोविड काल के दौरान बिलासपुर व अम्बिकापुर के जिलों में एक्सक्लूसिव कोविड ट्रिटमेंट सेंटर के संचालन हेतु राज्य शासन को वित्तीय सहयोग दिया है। एसईसीएल के सहयोग से लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत से सिम्स बिलासपुर में सिटी स्केन व एमआरआई स्केन मशीन उपलब्ध कराया गया है, जिससे आमजनों को बेहद कम लागत पर आधुनिक जाँच की सुविधा उपलब्ध हो सकी है।

एसईसीएल ने कोरबा जिले के 500 शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम की स्थापना हेतु वित्तीय सहयोग दिया है, वहीं रायगढ़ जिले में भी विभिन्न सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा हेतु राशि आबंटित की गयी है। बिलासपुर शहर के 3 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए एसईसीएल लगभग 2.7 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: