Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल केन्द्र सरकार ने बिजली घरों पर विदेशी कोयला खरीदने बनाया दबाव, निजी...

केन्द्र सरकार ने बिजली घरों पर विदेशी कोयला खरीदने बनाया दबाव, निजी घराने को लाभ पहुंचाने का आरोप

इधर, ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहा कि आयातित कोयले की जरूरत ही नहीं है। विद्युत मंत्रालय आदेश वापस ले।

Advertisement

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर। केन्द्र सरकार के विद्युत मंत्रालय (Power Ministry) ने बिजली घरों को विदेशी कोयले (Imported Coal) की खरीद के लिए दबाव बनाया है। इसके लिए देश में सभी राज्यों के ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव को पत्र भेजा गया है।

पत्र में कुल कोयला खपत का छह फीसदी आयातित कोयले का प्रयोग मार्च 2024 तक करने का निर्देश दिया गया है। विदेशी कोयला खरीद करने संबंधी निर्देश जारी करने की बात सामने आते ही इंजीनियर्स फेडरेशन और उपभोक्ता परिषद ने इसका विरोध किया है।

यहां बताना होगा कि भारतीय कोयले की तुलना में आयातित कोयला करीब छह से 10 गुना तक महंगा होता है। ऐसे में छह फीसदी आयातित कोयले के इस्तेमाल से बिजली की उत्पादन लागत 70 पैसे से 1.10 रुपए प्रति यूनिट तक बढ़ जाएगी, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ेगा। विद्युत मंत्रालय ने बीते साल भी छह फीसदी आयातित कोयले के इस्तेमाल का निर्देश जारी किया गया था।

संगठनों ने किया विरोध, निर्देश वापस लेने की मांग

इधर, ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहा कि आयातित कोयले की जरूरत ही नहीं है। विद्युत मंत्रालय आदेश वापस ले। अन्यथा आयातित कोयले का अतिरिक्त खर्च केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय खुद वहन करे। चालू वित्तीय वर्ष में 21 अक्टूबर तक 7.13 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया गया है, जो पिछले साल से करीब 12.73 प्रतिशत अधिक है। केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय, कोयला मंत्रालय और रेल मंत्रालय के मध्य समन्वय की कमी है, जिसके चलते ताप बिजली घरों तक कोयला नहीं पहुंच पा रहा है।

Advertisement

राज्य उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि विद्युत मंत्रालय की ओर से आयातित कोयला खरीदने का आदेश उपभोक्ता विरोधी है। देशी कोयले की कीमत 3000 रुपए प्रति टन है, जबकि विदेशी की कीमत करीब 20000 रुपए प्रति टन है। पहले भी परिषद के विरोध की वजह से विदेशी कोयले की खरीद नहीं हुई थी। जरूरत पड़ी तो पूरे मामले को लेकर याचिका दायर की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब भी आयातित कोयले के जरिए निजी घराने नए तरीके का दबाव बनाते हैं। वे एक फीसदी विदेशी कोयला खरीद कर अधिक मात्रा में दिखाते हैं। उसी आधार पर बिजली की दरें भी बढ़ती रहती है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट