Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर CSPGCL : मड़वा संयंत्र की दो नम्बर यूनिट ने 100 दिन निरंतर विद्युत...

CSPGCL : मड़वा संयंत्र की दो नम्बर यूनिट ने 100 दिन निरंतर विद्युत उत्पादन का बनाया रिकार्ड

चार अगस्त को स्थापित हुआ नया कीर्तिमान, इससे पहले 91 दिन निरंतर संचालन का था रिकार्ड

Advertisement

जांजगीर, 05 अगस्त, 2024 : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा निरंतर ऊंचाइयों को छू रहा है। विद्युत संयंत्र के 500 मेगावॉट की इकाई क्रमांक दो ने निरंतर 100 दिन तक निर्बाध विद्युत उत्पादन का रिकार्ड बनाया है। इससे पहले इस इकाई ने वर्ष 2021 में 10 मार्च को 91 दिवस तक निरंतर विद्युत उत्पादन का रिकार्ड बनाया था।

अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (ABVTPS) मड़वा में 500-500 मेगावॉट की आधुनिक दो विद्युत इकाइयां संचालित हैं। एबीवीटीपीएस के कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा ने बताया कि विद्युत संयंत्र लगातार रिकार्ड कायम कर रहा है। इसके पहले इकाई क्रमांक एक ने 178 दिन तक लगातार सर्वाधिक लंबे अवधि तक विद्युत उत्पादन का रिकार्ड भी बनाया है।

यह भी उल्लेखनीय है कि विद्युत संयंत्र ने बीते 16 फरवरी 2024 को 44 दिन पहले ही 6429.74 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर पुराने रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया था। जबकि विद्युत संयंत्र ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 84.11 प्रतिशत पीएलएफ के साथ 7388.541 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन का रिकार्ड बनाया है।

कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा ने इस सफलता का श्रेय अपने अभियंताओं व कर्मचारियों की मेहनत को दिया है। श्री बंजारा कहते हैं कि इसी उत्साह एवं विश्वास के साथ पॉवर कंपनी की प्रगति के लिए उनकी टीम निरंतर प्रयासरत रहेगी। उन्होंने कहा कि यह संयुक्त व सतत प्रयास का ही नतीजा है कि विद्युत संयंत्र निर्बाध गति से निरंतर विद्युत उत्पादन कर रहा है।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट