Tuesday, October 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर छत्तीसगढ़ में रोज खपता है 3.30 लाख टन कोयला, निकलती है 1.36...

छत्तीसगढ़ में रोज खपता है 3.30 लाख टन कोयला, निकलती है 1.36 लाख टन राख

सालाना आंकड़ों को दैनिक औसत में देखें तो प्रदेश के ताप विद्युत संयंत्रों में करीब 3.30 लाख टन कोयला प्रतिदिन खपता है

Advertisement

कोरबा। IndustrialPunch : छत्तीसगढ़ के ताप विद्युत संयंत्रों में बिजली उत्पादन के लिए प्रतिदिन औसतन करीब 3.30 लाख टन कोयले की खपत होती है। इसके साथ ही रोजाना करीब 1.36 लाख टन राख निकलती है। यह औसत राज्य के 24 ताप विद्युत संयंत्रों की कुल कोयला खपत और राख उत्पादन के आधार पर निकाला गया है।

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के 24 ताप विद्युत संयंत्रों ने कुल 1,205.04 लाख टन कोयले की खपत की। 497.90 लाख टन राख उत्पन्न हुई।

सालाना आंकड़ों को दैनिक औसत में देखें तो प्रदेश के ताप विद्युत संयंत्रों में करीब 3.30 लाख टन कोयला प्रतिदिन खपता है और लगभग 1.36 लाख टन राख रोजाना पैदा होती है। मासिक औसत करीब 100.42 लाख टन कोयला और 41.49 लाख टन राख बैठता है।

सड़क निर्माण में सबसे ज्यादा राख का उपयोग

Advertisement

छत्तीसगढ़ में राख के उपयोग का सबसे बड़ा हिस्सा सड़क निर्माण में हुआ। कुल राख उपयोग में सड़क निर्माण की हिस्सेदारी 36.42 प्रतिशत रही। इसके बाद माइन फिलिंग 30.78 प्रतिशत और लो-लाइंग एरिया में 19.76 प्रतिशत राख का उपयोग किया गया।

आंकड़े बताते हैं कि राज्य में ताप विद्युत उत्पादन के साथ राख प्रबंधन भी एक बड़ा औद्योगिक और पर्यावरणीय मुद्दा है। खासतौर पर कोरबा जैसे प्रमुख पावर हब में राख के सुरक्षित एवं उपयोगी निस्तारण की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण बनी हुई है।

छत्तीसगढ़ के विद्युत संयंत्रों में राख उत्पादन

1. Chakabura TPP — 1.84 लाख टन
2. Chakabura TPP (Extn.) — 1.68 लाख टन
3. Kasaipali — 8.44 लाख टन
4. SVPPL Renki — 3.86 लाख टन
5. Adani Power Limited Raigarh — 13.07 लाख टन
6. Adani Power Limited Raipur — 26.88 लाख टन
7. Bharat Aluminium Company Ltd. (BALCO) — 23.51 लाख टन
8. Atal Bihari Vajpayee, Marwa — 22.47 लाख टन
9. DSPM (Dr. Shyama Prasad Mukherjee) Korba East — 12.69 लाख टन
10. Hasdeo (Korba West) — 19.45 लाख टन
11. DB Power, Badadarha — 26.04 लाख टन
12. O.P. Jindal Super TPP (Stage-I) — 24.86 लाख टन
13. O.P. Jindal Super TPP (Stage-II) — 65.11 लाख टन
14. KMPCL (Akaltara) — 24.40 लाख टन
15. MCCPL Bandhakhar — 5.98 लाख टन
16. Bhilai — 11.37 लाख टन
17. Korba Super (NTPC) — 51.91 लाख टन
18. Lara Super (NTPC) — 31.23 लाख टन
19. Sipat Super (NTPC) — 58.40 लाख टन
20. Uchpinda Power Station — 24.84 लाख टन
21. Ratiza TPP — 4.88 लाख टन
22. TRN Power Plant, Raigarh — 10.35 लाख टन
23. Korba Power Limited (Lanco Amarkantak) — 12.39 लाख टन
24. M/s Sarda Energy & Minerals Ltd., Binjkot — 11.75 लाख टन

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here

 

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान