Sunday, February 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी: कैशलेस स्वास्थ्य योजना, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व पंजाब के बीच...

छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी: कैशलेस स्वास्थ्य योजना, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व पंजाब के बीच MoU

बैठक में मध्यप्रदेश पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक मंजीत सिंह ने इस योजना को कर्मचारी हित का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण माना

Advertisement

रायपुर, 15 मई 2024 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी (Chhattisgarh Power Company) में कैशलेस स्वास्थ्य योजना का अध्ययन करने आई मध्यप्रदेश व पंजाब की टीमों ने योजना की भरपूर सराहना की हैं तथा इसे अपनी-अपनी विद्युत कंपनियों में लागू करने की मंशा जताई है।

छत्तीसगढ़ पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस.के. कटियार, प्रबंध निदेशक छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी राजेश कुमार शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में मध्यप्रदेश पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक मंजीत सिंह ने इस योजना को कर्मचारी हित का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण माना।

पंजाब पॉवर कार्पाेरेशन के प्रतिनिधि ने बताया कि इस योजना से उन्हें नई राह मिली है। तीनों राज्यों की बिजली कंपनियों व छत्तीसगढ़ की क्रियान्वयन एजेंसी के बीच एक एम.ओ.यू पर हस्ताक्षर किए गए। जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी के कैशलेस स्वास्थ्य योजना के मॉडल को मध्यप्रदेश तथा पंजाब में भी अपनाया जा सकता है।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक अशोक कुमार वर्मा तथा अतिरिक्त महाप्रबंधक विनोद कुमार अग्रवाल ने पीपीटी के माध्यम से योजना की प्रस्तुति दी। बैठक में मध्यप्रदेश व पंजाब स्टेट सेक्टर की सात पॉवर कंपनियों से आये अधिकारियों ने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की टीम को बधाई दी। मध्यप्रदेश से आई टीम ने कहा कि यह मॉडल सुनियोजित तरीके से संचालित हो रहा है जिसका सीधा लाभ कर्मचारियों व पेंशनरों को मिलता देखना काफी सुखद है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की योजना के पीछे की गई मेहनत, शोध और सोच को अनुकरणीय बताया।

Advertisement

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक मंजीत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की कैशलेस स्वास्थ्य योजना के बारे में हमने जितना सुना था यहाँ आकर उससे भी बेहतर पाया है। इस योजना को मध्यप्रदेश की पॉवर कंपनियों में लागू करने के लिए हमारा आत्म-विश्वास बढ़ा है। यह योजना बहुत प्रभावी है।
पंजाब स्टेट पॉवर कार्पाेरेशन से आए डी.के. गोयल ने कहा कि पंजाब में इसी तरह की कैशलेस योजना लागू की गई थी पर वह सफल नहीं हो सकी थी, यहाँ आकर हमने छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य योजना का सूक्ष्मता से अध्ययन किया है। छत्तीसगढ़ में बहुत मेहनत से रिसर्च की गई और योजनाबद्ध ढंग से इसे लागू किया गया है। हमने जिन दिक्कतों का सामना किया था उनका समाधान इस योजना में है।

मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रतिनिधि श्री अमित मेहरोलिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की स्वास्थ्य योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है, कंपनी की ओर कर्मियों के लिए सामाजिक दायित्व का बेहतर उदाहरण है।

बैठक में मध्यप्रदेश से मध्य क्षेत्र, पूर्व क्षेत्र तथा पश्चिम क्षेत्र पॉवर वितरण कंपनी तथा मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर मानव संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया।

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …