Tuesday, November 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन OPS : 30 सितंबर की छत्तीसगढ़ कैबिनेट से पहले बिजली कर्मचारियों ने...

OPS : 30 सितंबर की छत्तीसगढ़ कैबिनेट से पहले बिजली कर्मचारियों ने मंत्री देवांगन को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने OPS बहाली की मांग को लेकर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन को संयुक्त ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने मुख्यमंत्री के समक्ष मुद्दा उठाने का भरोसा दिया

Advertisement

कोरबा। IndustrialPunch: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अधिकारी-कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाली की मांग को लेकर अभियान तेज हो गया है। रविवार को विद्युत अधिकारी-कर्मचारी ओपीएस बहाली अधिकार मंच से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन से मुलाकात कर संयुक्त ज्ञापन सौंपा।

मंच ने मंत्री से विद्युत कंपनियों के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल कराने की दिशा में सरकार एवं विद्युत कंपनी प्रबंधन के स्तर पर पहल करने की मांग की।

8,500-9,000 कर्मचारी OPS से वंचित

मंच के अनुसार, कोरबा विधानसभा क्षेत्र में ही करीब 3,000 से अधिक तथा पूरे छत्तीसगढ़ में लगभग 8,500 से 9,000 अधिकारी-कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना के लाभ से वंचित हैं।

Advertisement

मंच ने बताया कि ऊर्जा विभाग ने 6 अक्टूबर 2023 को पुरानी पेंशन लागू करने के संबंध में सैद्धांतिक सहमति दी थी, लेकिन अब तक विद्युत कंपनियों के लिए OPS बहाली का आदेश जारी नहीं हुआ है।

मंत्री ने मुख्यमंत्री के समक्ष मुद्दा उठाने का दिया भरोसा

ज्ञापन सौंपने के दौरान हुई चर्चा में मंत्री लखनलाल देवांगन ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्री समूह की आंतरिक बैठक प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में विद्युत कंपनी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा उनकी ओर से रखा जाएगा।

मंत्री ने यह भी बताया कि 30 सितंबर 2026 को प्रदेश कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। उन्होंने अधिकार मंच से ऊर्जा विभाग एवं विद्युत कंपनी प्रबंधन की ओर से OPS बहाली का प्रस्ताव प्रस्तुत कराने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करने की बात कही। मंत्री ने मंच को आश्वस्त किया कि पुरानी पेंशन की मांग को लेकर उनकी ओर से भरपूर प्रयास किया जाएगा।

ज्ञापन के दौरान अभियंता संघ, आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ, पत्रोपाधि अभियंता संघ, डॉक्टर्स एसोसिएशन, ऑफिसर्स एसोसिएशन, फेडरेशन-01, INTUC-56, बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ और कर्मचारी जनता यूनियन सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान