Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर छत्तीसगढ़ स्टेट डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी : MD भीमसिंह ने 15 अगस्त तक 10...

छत्तीसगढ़ स्टेट डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी : MD भीमसिंह ने 15 अगस्त तक 10 नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण पूरा करने कहा

जो ठेकेदार समय पर कार्य पूरा करने में कोताही कर रहे हैं ,उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।

भीम सिंह कंवर
Advertisement

रायपुर, 28 जुलाई। छत्तीसगढ़ स्टेट डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (Chhattisgarh State Distribution Company) के प्रबंध निदेशक भीमसिंह ने क्षेत्रीय ईडी,मुख्य अभियंता तथा अन्य मैदानी अघिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक लेकर अनेक महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा ऊर्जा सचिव एवं स्टेट पॉवर कंपनियों के अध्यक्ष पी.दयानंद के निर्देशानुसार भीम सिंह ने अधोसंरचना विकास परियोजनाओं में तेजी लाने की हिदायत दी।

भीमसिंह ने ऑडिट पैरा के निराकरण के कार्य को गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारीगण को फटकार लगाते हुये कहा कि एक सप्ताह में 70 प्रतिशत राशि की वसूली की जाए।

उन्होंने 33/11 केवी क्षमता के उपकेंद्रों के लंबित कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश देते हुये कहा कि 15 अगस्त तक कम से कम 10 नये उपकेन्द्रों का निर्माण पूरा हो जाना चाहिये। जो ठेकेदार समय पर कार्य पूरा करने में कोताही कर रहे हैं ,उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट