Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ : ट्रांसमिशन कंपनी के MD शुक्ला के नाम...

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ : ट्रांसमिशन कंपनी के MD शुक्ला के नाम से साइबर ठगी का कोशिश

इस संबंध में साइबर पुलिस को भी समुचित कार्रवाई करने के लिए सूचित किया गया है।

Advertisement

Chhattisgarh State Power Companies : रायपुर, 2 अप्रैल। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला की फोटो का इस्तेमाल कर साइबर ठगी का प्रयास किया जा रहा है।

अज्ञात व्यक्ति व्दारा सोशल मीडिया में श्री शुक्ला की प्रोफाइल फोटो (डीपी) लगाकर उनसे संबंधित लोगों को वाट्सएप पर फर्जी मैसेज भेजकर ठगी करने की कोशिश की जा रही है। उनके सभी संपर्क में रहने वाले लोगों को फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं।

श्री शुक्ला ने लोगों को जागरूक करने के लिए मैसेज भेजकर कहा है कि 9913599513 मोबाइल नंबर से लोगों को भेजे जा रहे मैसेज फर्जी हैं।

इस नंबर या और अन्य किसी भी नंबर से मैसेज प्राप्त हो तो उसमें प्रतिक्रिया ना दें। ऐसे फर्जी व्यक्तियों से सावधान रहे अन्यथा धोखाधड़ी हो सकती है। इस संबंध में साइबर पुलिस को भी समुचित कार्रवाई करने के लिए सूचित किया गया है।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट