मानकीकरण समिति की बैठक छोड़ होटल से बाहर आए इंटक नेता एवं अन्य
Advertisement

कोलकाता, 25 सितम्बर। कोल इंडिया (CIL) प्रबंधन 98 हजार 500 से आगे बढ़ने तैयार नहीं हुआ। प्रबंधन के अड़ियल रैवये को देखते हुए श्रमिक नेताओं ने दूसरी बार रात 11 बजे करीब वॉकआउट किया।

पांचों श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के बैठक से बाहर आ जाने के बाद प्रबंधन उन्हें वापस मीटिंग हॉल में लाने का प्रयास कर रहा था। रमेन्द्र कुमार जैसे वरिष्ठ नेता ने कह दिया कि अब आज बात नहीं होगी। अब कल सुबह देखा जाएगा क्या करना है।

इसे भी पढें : CIL Bonus Update : प्रबंधन 98,500 से आगे नहीं बढ़ रहा, यूनियन 1.30 लाख पर अड़ा, नेता फिर से हॉल से बाहर निकले

बताया गया है कि श्रमिक नेता अपने- अपने कमरों में चले गए हैं। इंटक के नेता अन्य होटल में रूके हैं और वे भी वाहन पर सवार होकर जा रहे हैं। यूनियन ने 1.30 लाख रुपए बोनस की मांग की थी, लेकिन प्रबंधन 98,500 से आगे बढ़ने तैयार नहीं था।

Advertisement

बहरहाल देखना होगा कि जेबीसीसीआई- XI की मानकीकरण समिति की बैठक दूसरे दिन बरकरार रहती है या नहीं। हालांकि प्रबंधन अभी भी नेताओं को मनाने में लगा है। आज की बैठक में सभी यूनियन में एकजुटता भी देखने को मिली है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement