Friday, September 11, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल CIL चेयरमैन प्रसाद का NCL दौरा, जयंत और झिंगुरदा खदान का लिया...

CIL चेयरमैन प्रसाद का NCL दौरा, जयंत और झिंगुरदा खदान का लिया जायजा

चेयरमैन खदान संचालन में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने का आह्वान किया।

Advertisement

सोमवार को कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के चेयरमैन पीएम प्रसाद ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के जयंत और झिंगुरदा ओसीपी का दौरा किया।

जयंत में उन्होंने खदान संचालन की समीक्षा की और उत्पादन, प्रेषण और खदान विस्तार योजना का जायजा लिया। उन्होंने सरफेस माइनर की तैनाती और कामकाज का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एनसीएल के सीएमडी भोला सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसके पहले रविवार को चेयरमैन पीएम प्रसाद ने एनसीएल मुख्यालय में समीक्षा बैठक ली थी। इस दौरान उन्होंने कोयला एवं ओबीआर तथा इन्फ्रा डेवलपमेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एनसीएल की सराहना की। चेयरमैन खदान संचालन में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने का आह्वान किया।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट