Wednesday, November 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल CIL : CVO ब्रजेश कुमार त्रिपाठी का एनसीएल बीना दौरा, “स्वर्णा ड्रैगलाइन”...

CIL : CVO ब्रजेश कुमार त्रिपाठी का एनसीएल बीना दौरा, “स्वर्णा ड्रैगलाइन” का लिया जायजा

नवीनतम तकनीक से लैस यह मशीन, खनन प्रक्रिया को और अधिक कुशल, सुरक्षित, और एनवायरनमेंट फ्रेंडली बनाती है।

Advertisement

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)  के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को एनसीएल (NCL) की बीना परियोजना का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने बीना खदान में हाल ही में स्थापित की गई अत्याधुनिक ‘स्वर्णा ड्रैगलाइन’ के संचालन और उसकी कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

श्री त्रिपाठी ने खदान में कार्यरत कर्मियों से सीधा संवाद करते हुए उनके कार्य की सराहना की और कहा – “जो जीता वही कोल इंडियन”, जिससे कर्मचारियों का उत्साह और मनोबल और भी ऊँचा हुआ।

इस अवसर पर एनसीएल के निदेशक (तकनीकी) सुनील प्रसाद सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनसीएल, हिमांशु जैन, क्षेत्रीय महाप्रबंधक (बीना) आर. के. सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

गौरतलब है कि कोल इंडिया के स्वर्ण जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में मशीन को ‘स्वर्णा’ नाम दिया गया है। मशीन की एन्युअल केपेसिटी 3 मिलियन क्यूबिक मीटर प्रति वर्ष है।

नवीनतम तकनीक से लैस यह मशीन, खनन प्रक्रिया को और अधिक कुशल, सुरक्षित, और एनवायरनमेंट फ्रेंडली बनाती है।

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान