CIL Head Office
CIL Head Office

नई दिल्ली, 11 सितम्बर। कोल इंडिया (CIL) और अनुषांगिक कपंनियों के कामगारों में सालाना बोनस (परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड) को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। इस बोनस पर बाजार की नजर भी रहती है।

28 सितम्बर को सीआईएल की मानकीकरण (Standardization) कमेटी की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। 2021 में कोयला कामगारों को 72,500 रुपए बोनस के तौर पर प्राप्त हुए थे। बीते पांच सालों का बोनस बढ़ोतरी का ट्रेंड देखें तो इस बार बोनस 77,000 से 78,000 रुपए बनता है।

2017 से 2021 तक बोनस की राशि में औस्तन 6 फीसदी की बढ़ोतरी रही है। जबकि 2012 से 2016 के दौरान बोनस में खासी वृद्धि देखने को मिली थी। बीते 10 साल में सर्वाधिक 22 फीसदी की बढ़ोतरी 2014 में हुई थी। इस साल 40,500 रुपए बोनस जारी किया गया था। 2013 में 31,500 रुपए मिले थे।

हालांकि 28 सितम्बर को होने वाली बैठक के बाद पता चलेगा की इस साल कितनी राशि पर मुहर लगाई गई है। इधर, बोनस के साथ गुडविल अमाउंट के तौर पर पृथक से राशि दिए जाने की मांग भी उठ रही है, लेकिन इसकी संभावना नहीं के बराबर है।

कब कितना बोनस मिला

  • 2012- 26,000
  • 2013- 31,500
  • 2014- 40,500
  • 2015- 48,500
  • 2016- 54,000
  • 2017- 57,000
  • 2018- 60,500
  • 2019- 64,700
  • 2020- 68,500
  • 2021- 72,500

कोल सेक्टर की खबरें पढ़ने क्लिक करें : https://www.industrialpunch.com/category/coal/ 

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing