भारत और अमेरिका के बीच कोयला एवं ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से वाशिंगटन डी.सी. में आयोजित यू.एस.–इंडिया राउंड टेबल ऑन ‘U.S. Coal Export and Coal Technology Opportunities’ में कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के चेयरमैन बी. साईराम ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भाग लिया।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल में कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव सanoj कुमार झा भी शामिल थे।
इस उच्चस्तरीय राउंड टेबल का आयोजन नेशनल माइनिंग एसोसिएशन (NMA), अमेरिका और यू.एस.-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) द्वारा अमेरिकी ऊर्जा विभाग (U.S. Department of Energy) तथा अमेरिकी वाणिज्य विभाग (U.S. Department of Commerce) के सहयोग से किया गया।
बैठक के दौरान अमेरिकी कोयला निर्यात, उन्नत कोयला प्रौद्योगिकी, स्वच्छ कोयला तकनीक, तथा दोनों देशों के बीच संभावित सहयोग के विभिन्न आयामों पर विस्तृत प्रस्तुतियां और चर्चा हुई।
राउंड टेबल के बाद भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच कोयला, स्वच्छ ऊर्जा, तकनीकी सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बैठक भारत-अमेरिका के बीच ऊर्जा साझेदारी को और मजबूत करने तथा कोयला क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के आदान-प्रदान के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce







