कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) प्रबंधन द्वारा नॉन एक्सक्यूटिव से एक्सक्यूटिव (non-executive to executive) में प्रमोशन के लिए आयोजित किए गए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का परिणाम जारी कर दिया है। सीबीटी 29 नवंबर, 2025 को हुआ था।
कट ऑफ मार्क्स के साथ सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। 16 डिसिप्लिन्स ईएम, पर्यावरण, वित्त, लीगल, एमएम, पीआर, सिक्युरिटी, सिविल, ईएंडटी, एक्सकैवशन, हिंदी, मार्केटिंग एंड सेल्स, पर्सनल, सेक्रेटेरियल, सिस्टम, कंपनी सेक्रेटरी के लिए सीबीटी का आयोजन किया गया था।
यहां बताना होगा कोल इंडिया ने कर्मचारियों के अधिकारी वर्ग में प्रमोशन के लिए 25 फरवरी, 2025 को 2/2025 नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके तहत बड़ी संख्यामें कामगार ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करते हुए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट में सम्मिलि हुए थे। कामगार उम्मीदवार सीबीटी के परिणाम के इंतजार कर रहे थे।
Check the list here- https://www.coalindia.in/…/depar…/departmental-cbt-2025/
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









