photo credit CIL FB Page
Advertisement

कोरबा, 25 सितम्बर। कोलकाता के एक होटल में सीआईएल के जेबीसीसीआई- XI की मानकीकरण समिति (Standardization Committee) की छठवीं बैठक शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें : HMS नेता यादव का आया बयान- सवा से डेढ़ लाख रुपए के बीच बोनस तय करने होगा प्रयास

कोल इंडिया (CIL) प्रबंधन द्वारा 25 सितम्बर की दोपहर साढ़े तीन बजे से बैठक निर्धारित की गई थी, लेकिन मानकीकरण समिमि के कुछेक सदस्यों के देरी से पहुंचने के कारण बैठक प्रारंभ करने में विलंब हुआ। बैठक पांच करीब शुरू हुई है।

बैठक में पहले ठेका श्रमिकों के बोनस पर चर्चा होगी। इसके बाद नियमित कोयला कामगारों को पीएलआर प्रबंधन द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा और चर्चा होगी।

Advertisement

2024 में 93 हजार 750 रुपए पीएलआर यानी बोनस का भुगतान हुआ था। देखना होगा कि 2025 के लिए बोनस की कितनी राशि निर्धारित होती है।

इसे भी पढ़ें : BCCL : निदेशक वित्त पद के लिए राजेश कुमार का हुआ चयन

यूनियन की ओर अलग- अलग राशि की मांग उठाई गई है। आज की बैठक देर तक चलने की संभावना है। बैठक में बीएमएस, एचएमएस, सीटू, एटक तथा हाईकोर्ट के आदेश पर इंटक से सम्बद्ध नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन के प्रतिनिधि सम्मिलित हैं। बैठक की अध्यक्षता मानकीकरण समिति के चेयरमैन उदय ए काओले कर रहे हैं।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement