कोरबा, 25 सितम्बर। आज दोपहर साढ़े तीन बजे से कोलकाता में कोयला कामगारों का पीएलआर (बोनस) तय करने जेबीसीसीआई- XI की मानकीकरण समिति की बैठक होने जा रही है। कामगारों की नजरें इस बैठक पर होंगी।
इसे भी पढ़ें :सीआईएल ने बोनस बैठक की नई सूचना जारी की, पत्र में इंटक शब्द का उल्लेख नहीं
इधर, गुरुवार की सुबह एचएमएस (HMS) के नेता और मानकीकरण समिति के सदस्य शिवकुमार यादव ने एक वीडियो संदेश के जरिए बोनस की कितनी राशि मिलनी चाहिए इसको लेकर अपनी बात रखी है।
श्री यादव ने कहा कि कोयला कामगारों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश होगी। एचएमएस नेता ने कहा कि कोल इंडिया का मुनाफा 35 हजार करोड़ से अधिक है। इसका 10 प्रतिशत भी पीएलआर का भुगतान किया जाए तो यह सवा लाख से अधिक होगा।
इसे भी पढ़ें : केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता बोनस को स्वीकृति दी
श्री यादव ने कहा कि एचएमएस के जनरल सेक्रेटरी ने कम से कम सवा लाख रुपए बोनस मिले, इसकी मांग उठाई है। सवा लाख से डेढ़ लाख रुपए के बीच बोनस की रकम फाइनल हो, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। एचएमएस नेता ने कोल अधिकारियों से सहयोग की अपील भी की है। यहां बताना होगा कि कोयला कामगारों को 2024 में 93 हजार 750 रुपए पीएलआर का भुगतान हुआ था।
देखें वीडियो संदेश :
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









