Tuesday, July 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन एनसीएल खड़िया परियोजना में CITU का शक्ति प्रदर्शन, NCWA- XII और जेबीसीसीआई...

एनसीएल खड़िया परियोजना में CITU का शक्ति प्रदर्शन, NCWA- XII और जेबीसीसीआई को लेकर बड़े आंदोलन का ऐलान

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप दत्ता और जेबीसीसीआई सदस्य डी.डी. रामानंदन ने श्रमिक एकता पर दिया जोर, चेकऑफ सिस्टम में सीटू की जल्द एंट्री का दावा

Advertisement

सिंगरौली, 5 जुलाई। एनसीएल (NCL) की खड़िया परियोजना स्थित वर्कर्स क्लब (अंबेडकर भवन) में शनिवार को कोल फील्ड लेबर यूनियन, सिंगरौली (citu) के तत्वावधान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ों श्रमिकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, श्रमिक एकता और आगामी संघर्ष की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें: CMPFO बोर्ड की 186वीं बैठक: पीएफ ब्याज दर घटाने का प्रस्ताव टला, पेंशन सुधार और डिजिटल सेवाओं पर जोर

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड सुदीप दत्ता तथा एआईसीडब्ल्यूएफ (AICWF) के महासचिव एवं जेबीसीसीआई सदस्य कॉमरेड डी.डी. रामानंदन रहे। इस अवसर पर कोल फील्ड लेबर यूनियन (सीटू) के अध्यक्ष कॉमरेड एस.पी. सिंह, महासचिव कॉमरेड पी.एस. पाण्डेय सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चेकऑफ सिस्टम में सीटू की एंट्री का दावा

Advertisement

अपने संबोधन में कॉमरेड सुदीप दत्ता ने कहा कि श्रमिकों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए दावा किया कि चेकऑफ सिस्टम में जल्द ही सीटू शामिल होने जा रहा है। उनके अनुसार, इससे एनसीएल के बड़ी संख्या में श्रमिक सीटू से जुड़ेंगे, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा श्रमिकों की समस्याओं, मांगों और अधिकारों को प्रबंधन एवं नीति-निर्धारण के विभिन्न मंचों पर अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें: कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने SCCL प्रबंधन से कहा- एल नीनो को लेकर सतर्क रहें

NCWA- XII और जेबीसीसीआई पर आंदोलन की तैयारी

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कॉमरेड डी.डी. रामानंदन ने कहा कि संगठन मजदूरों के हितों की रक्षा, बेहतर वेतन, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य लंबित मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि 12वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते (NCWA- XII) को शीघ्र अंतिम रूप दिलाने तथा जेबीसीसीआई (JBCCI) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ जल्द बैठक कर व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कोयला श्रमिकों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी मजदूरों से आगामी संघर्ष के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें: SECL के सभी एरिया जीएम को CMD की दो टूक: डिस्पैच बढ़ाओ, स्टॉक खत्म करो… मानसून में उत्पादन नहीं रुकना चाहिए

संगठन विस्तार पर विशेष जोर

सम्मेलन के दौरान सदस्यता विस्तार, संगठन की मजबूती, श्रमिक एकता तथा भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का समापन मजदूर एकता, अधिकारों की रक्षा और संघर्ष के संकल्प के साथ जोशीले नारों के बीच हुआ।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट