Thursday, June 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल NCL के सीएमडी साईराम एवं WCL के सीएमडी जय प्रकाश होंगे

NCL के सीएमडी साईराम एवं WCL के सीएमडी जय प्रकाश होंगे

इसी तरह वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी पद के लिए जय प्रकाश द्विवेदी (Jai Prakash Dwivedi) के नाम की अनुशंसा की गई है।

Advertisement

नई दिल्ली, 03 नवम्बर। शुक्रवार को लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) एवं वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के सीएमडी पद के लिए नामों की अनुशंसा की है।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी के लिए बी साईराम (B SaiRam) का नाम अनुशंसित किया गया है। श्री साईराम वर्तमान में सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के डायरेक्टर (टेक्नीकल/पी एंड पी) के पद पर कार्यरत हैं। वे एनसीएल के सीएमडी के पद पर एक फरवरी, 2024 को पदभार ग्रहण करेंगे। एनसीएल के सीएमडी पद के लिए कुल 12 अधिकारी साक्षात्कार में सम्मिलित हुए थे।

इसी तरह वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी पद के लिए जय प्रकाश द्विवेदी (Jai Prakash Dwivedi) के नाम की अनुशंसा की गई है। श्री द्विवेदी डब्ल्यूसीएल में ही निदेशक तकनीकी के पद पर कार्यरत हैं। डब्ल्यूसीएल के सीएमडी का पद एक फरवरी, 2024 को रिक्त होगा। इस पद के लिए 9 अफसरों ने साक्षात्कार दिया था।

खनन क्षेत्र में लम्बा अनुभव रखने और NCL, SECL तथा ECL में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके श्री द्विवेदी की WCL के निदेशक तकनीकी (संचालन) के रूप में कार्य-कुशलता और निर्देशन का लाभ वर्तमान में कम्पनी को मिल रहा है।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: