Friday, March 13, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया : वित्तीय वर्ष 2023- 24 में 17,185 कामगार घटे, 6836...

कोल इंडिया : वित्तीय वर्ष 2023- 24 में 17,185 कामगार घटे, 6836 नए जुड़े

सीआईएल में कामगारों की संख्या में 10 हजार 349 की कमी आई है।

Advertisement

नई दिल्ली, 12 अप्रेल। कोल इंडिया (CIL) और अनुषांगिक कंपनियों में वित्तीय वर्ष 2023- 24 के दौरान 17 हजार 185 कामगार घटे हैं, लेकिन 6,836 कामगारों की बढ़ोतरी हुई है। इस लिहाज से सीआईएल में कामगारों की संख्या में 10 हजार 349 की कमी आई है।

कोल इंडिया लिमिटेड ने कामगारों की संख्या का विवरण जारी किया है। जारी विवरण के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023- 24 में सीआईएल में 17 हजार 185 कामगार घटे हैं। इसमें 11 हजार 960 कामगार सेवानिवृत्त हुए हैं। 2108 कामगारों की मृत्यु हुई है। कंपनी छोड़ने वाले कामगारों की संख्या 383 है। 233 कामगारों को नौकरी से बर्खास्त किया गया है। 1478 कामगार ऐसे है जिन्हें सीआईएल से रिलिव किया गया है। 1023 कामगार ऐसे हैं, जो अन्य कारणों से सीआईएल से बाहर हुए हैं।

6,836 नए कामगार जुड़े

दूसरी ओर वित्तीय वर्ष 2023- 24 में छह हजार 836 नए कामगार सीआईएल से जुड़े हैं। इसमें सर्वाधिक 2061 संख्या भूविस्थापितों की है। अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने वालों की संख्या 1908 है। 1657 की संख्या में नई नियुक्तियां हुई हैं। अन्य कंपनियों से 1145 कामगार सीआईएल आए हैं। अन्य फैक्टर से सीआईएल में आने वाले कामगारों की संख्या 65 है।

Advertisement

देखें एक अप्रेल, 2024 की स्थिति में कामगारों की संख्या :

    कंपनी          मैनपॉवर

  • ECL          – 48,711
  • BCCL        – 33,920
  • CCL          – 33,990
  • WCL         – 33,352
  • SECL        – 39,528
  • MCL         – 21,493
  • NCL         – 13,770
  • NEC         – 585
  • CMPDI     – 2,751
  • DCC        – 113
  • CIL (HQ) – 648
  • Total – 2,28,861

 

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …