Advertisement
नई दिल्ली, 08 अक्टूबर। कोल इंडिया (CIL) एवं अनुषांगिक कंपनियों सहित सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) के कामगारों का बोनस (परफार्मेंस लिंक्ड रिवार्ड) तय हो चुका है। प्रत्येक कामगार को 85 हजार रुपए बतौर बोनस मिलेंगे।
1 सितम्बर, 2023 के अनुसार सीआईएल में दो लाख 17 हजार 429 कर्मचारी कार्यरत हैं। इस लिहाज से इन कर्मचारियों के मध्य 1848 करोड़ 14 लाख 465 रुपए का वितरण होगा।
सीआईएल एवं अनुषांगिक कंपनियों में कामगार संख्या एवं वितरित होने वाली राशि :
- ECL (47,730) : 405,70,50,000
- BCCL (33,263) : 282,73,55,000
- CCL (32,359) : 275,05,15,000
- WCL (31,422) : 267,08,70,000
- SECL (37942) : 322,50,70,000
- MCL (19,637) : 166,91,45,000
- NCL (12,097) : 102,82,45,000
- NEC (548) : 4,65,80,000
- CMPDIL (2,026) : 17,22,10,000
- DCC (118) : 1,00,30,000
- CIL HQ (287) : 2,43,95,000
नोट: 30 अगस्त, 2023 तक सेवानिवृत्त होने वाले कामगारों की संख्या उपरोक्त आंकड़े में सम्मिलित नहीं है।
Advertisement
Advertisement









