Advertisement

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) प्रबंधन द्वारा इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (IRCON) के साथ सहायक कंपनियों के लिए रेल अवसंरचना परियोजनाओं को अवधारणा से लेकर संचालन और रखरखाव के लिए विकसित करने हेतु एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया है।

समझौता ज्ञापन पर निदेशक तकनीकी अच्युत घटक और अजीत कुमार मिश्रा, निदेशक (कार्य), इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान ने सीआईएल चेयरमैन पी.एम. प्रसाद और इरकॉन अधिकारी उपस्थित रहे।

सीआईएल प्रबंधन ने बताया कि इस साझेदारी का उद्देश्य इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड की तकनीकी विशेषज्ञता का लाभ उठाकर रेल अवसंरचना परियोजनाओं की अवधारणा, योजना, डिजाइन और क्रियान्वयन करना है, जिससे कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों के लिए कोयला निकासी और परिवहन में सुधार होगा।

Advertisement