Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया : ठेका श्रमिकों को दिवाली का तोहफा, बोनस भुगतान का...

कोल इंडिया : ठेका श्रमिकों को दिवाली का तोहफा, बोनस भुगतान का आदेश जारी

ठेका श्रमिकों को दिवाल के पहले बोनस का भुगतान करना होगा।

Advertisement

कोलकाता, 26 अक्टूबर। शनिवार को कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) प्रबंधन ने ठेका श्रमिकों को परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेंटिव (performance linked incentive) यानी बोनस भुगतान का आदेश जारी कर दिया।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया अपनी इस सहायक कंपनी को करेगा बंद

शुक्रवार को कोल इंडिया लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की 471वीं बैठक हुई थी। इस बैठक में ठेका श्रमिकों को 8.33 प्रतिशत बोनस देने के निर्णय पर मुहर लगाई गई थी। बोर्ड बैठक के एक दिन बाद ही सीआईएल प्रबंधन ने बोनस के भुगतान संबंधी आदेश जारी कर दिया। ठेका श्रमिकों को दिवाल के पहले बोनस का भुगतान करना होगा।

यहां बताना होगा कि 29 सितम्बर को नई दिल्ली में हुई जेबीसीसीआई- XI की मानकीकरण समिति में नियमित कामगारों तथा ठेका श्रमिकों को 8.33 प्रतिशत सालाना बोनस देने का निर्णय लिया गया था। नियमित कामगारों को बोनस भुगतान का आदेश तत्काल हो गया था। ठेका श्रमिकों के बोनस के निर्णय को बोर्ड की मंजूरी चाहिए थी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया : दूसरी तिमाही में कम बिक्री, शुद्ध लाभ में 22% की गिरावट

इधर, ठेका श्रमिकों के बोनस संबंधी आदेश जारी करने में हो रहे विलंब को लेकर आंदोलन शुरू हो गया था। दिवाली के पहले ठेका श्रमिकों को बोनस भुगतान की मांग हो रही थी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: