Friday, June 26, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया : यहां खुलेंगे जन औषधि केंद्र, किफायती दर पर मिलेगी...

कोल इंडिया : यहां खुलेंगे जन औषधि केंद्र, किफायती दर पर मिलेगी जेनेरिक दवाइयां और सर्जिकल उपकरण

जन औषधि केंद्रों की स्थापना के माध्यम से कोल इंडिया से जुड़े कार्यबल और समुदायों को उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराना है।

Advertisement

कोलकाता, 17 सितम्बर। कोल इंडिया मुख्यालय सहित अनुषांगिक कंपनियों के 11 स्थानों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (Jan Aushadhi Kendras) खुलेंगे।

यहां बताना होगा कि कोल इंडिया प्रबंधन ने किफायती मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां और सर्जिकल उपकरण उपलब्ध कराने के लिए फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है।

सीआईएल प्रबंधन ने कहा है कि इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य कोल इंडिया परिसर में जन औषधि केंद्रों की स्थापना के माध्यम से कोल इंडिया से जुड़े कार्यबल और समुदायों को उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराना है। इन दवाओं से श्रमिकों, निवासियों और परिवारों को जेब से होने वाले खर्च को बचाने में मदद मिलेगी और परियोजना क्षेत्रों में उद्यमियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

यहां खुलेंगे प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र :

Advertisement

1. CIL-HQ – Kolkata, West Bengal
2. ECL – Sanctoria, West Bengal
3. BCCL – Dhanbad, Jharkhand
4. CCL – 1. Ranchi, Jharkhand
5. CCL – 2. Ranchi, Jharkhand
6. SECL – Bilaspur, Chhattisgarh
7. WCL – Nagpur, Maharashtra
8. NCL – Singrauli, M.P.
9. MCL – Sambalpur, Orissa
10. NEC – Margherita Assam
11. CMPDIL – Ranchi, Jharkhand

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें