Wednesday, September 16, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया : 14 नवम्बर को होगी JBCCI मानकीकरण समिति की बैठक

कोल इंडिया : 14 नवम्बर को होगी JBCCI मानकीकरण समिति की बैठक

वेतन समझौते के मुद्दों के क्रियान्वयन सहित अन्य बिन्दुओं पर इस कमेटी में विचार किया जाता है।

Advertisement

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) प्रबंधन ने जेबीसीसीआई की मानकीकरण समिति (JBCCI Standardization Committee) की बैठक 14 नवम्बर को 11 बजे से बुलाई है। यह बैठक नई दिल्ली में आयोजित होगी। इसी माह 13 तारीख को कमेटी गठन आदेश प्रसारित किया गया था। वेतन समझौते के मुद्दों के क्रियान्वयन सहित अन्य बिन्दुओं पर इस कमेटी में विचार किया जाता है।

मानकीकरण समिति में प्रबंधन के प्रतिनिधि के रूप में 11 सदस्य सम्मिलित किए गए हैं। समिति के चेयरमैन निदेशक (कार्मिक एवं औद्यौगिक संबंध) विनय रंजन होंगे। एमसीएल के निदेशक (कार्मिक) केशव राव, सीसीएल के डीपी हर्षनाथ मिश्रा, सीएमपीडीआईएल के निदेशक (तकनीकी) शंकर नागाचारी, एनसीएल के निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार, ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) अहूति स्वाइन, बीसीसीएल के निदेशक (कार्मिक) मुरलीकृष्ण रमैया, एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्य, निदेशक (कार्मिक) डब्ल्यूसीएल जयप्रकाश द्विवेदी, सीसीसीएल के निदेशक (पीए एंड डब्ल्यू) एन बलराम समिति के सदस्य बनाए गए हैं। सीआईएल के महाप्रबंधक (श्रम शक्ति एवं औद्योगिक संबंध) समिति के संयोजक हैं।

यूनियन से ये हैं सदस्य

यूनियन से छह प्रतिनिधि बनाए गए हैं। इनमें बीएमएस से सुधीर घुरडे, मजरूल हक अंसारी, एचएमएस से नाथूलाल पांडेय, शिवकांत पांडेय, एटक से रामेन्द्र कुमार, सीटू से डीडी रामनंदन सम्मिलित हैं। मानकीकरण समिति में इंटक को जगह नहीं मिली है। जबकि जेबीसीसीआई- XI में आठ बैठकों के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर इंटक को स्थान दिया गया था।

Advertisement

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट