Friday, April 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया लिमिटेड बोनस @ 93,750

कोल इंडिया लिमिटेड बोनस @ 93,750

9 अक्टूबर के पहले बोनस राशि का भुगतान कोयला कामगारों को हो जाएगा।

Advertisement

नई दिल्ली, 29 सितम्बर। कोयला कामगारों का 2024 के लिए परफार्मेंस लिंक्ड रिवार्ड (बोनस) लगभग तय हो गया है। 93,750 रुपए पर सहमति बनी है। 9 अक्टूबर के पहले बोनस राशि का भुगतान कोयला कामगारों को हो जाएगा। पहले यह खबर आई थी 95 हजार रुपए फाइनल कर दिया गया है।

यूनियन 94 हजार पर अड़ा था और प्रबंधन 93,500 पर। दोनों के बीच का रास्ता निकालते हुए 93,750 रुपए बोनस को अंतिम रूप दिया गया है। 2023 में 85,500 रुपए का भुगतान हुआ था। बैठक में ठेका श्रमिकों के बोनस पर भी चर्चा हुई। ठेका श्रमिकों के लिए 8.33 फीसदी बोनस तय किया गया है।

नई दिल्ली में आयोजित हुई मानकीकरण समिति की बैठक में यूनियन ने डेढ़ लाख रुपए का प्रस्ताव रखा था। कोल इंडिया (ब्प्स्) प्रबंधन ने 85 हजार रुपए देने की बात कही। इस पर लंबी चर्चा और बहस हुई। बाद में यूनियन ने एक लाख पच्चीस हजार रुपए देने कहा। प्रबंधन इस पर राजी नहीं हुआ। यूनियन लीडर्स मीटिंग से बाहर निकल गए और आगे की बातचीत के लिए रणनीति बनाई।

बैठक दोबारा प्रारंभ हुई। बाद में प्रबंधन 90 हजार तक देने राजी हुआ, लेकिन यूनियन इससे सहमत नहीं था। लिहाजा यूनियन लीडर्स फिर से बैठक से बाहर निकल गए और आपस में चर्चा की। तीसरी दफे बैठक शुरू हुई ओर प्रबंधन 93,500 रुपए तक पहुंचा। यूनियन ने 94 हजार की मांग की। अंततः 93,750 पर मुहर लगी। मानकीकरण समिति की बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन पीएम प्रसाद ने की।

Advertisement

यूनियन नेताओं में बीएमएस से सुधीर घुरडे, मजरूल हक अंसारी, एचएमएस से नाथूलाल पाण्डेय, शिव कुमार यादव, एटक से रामेन्द्र सिंह, सीटू से डीडी रामनंदन सम्मिलित होंगे। इसी तरह अल्टरनेटिव मेंबर के तौर पर बीएमएस से यदगिरी सथाइहा, एचएमस से रियाज अहमद, एटक से हरिद्वार सिंह, सीटू से आरपी सिंह सम्मिलित हुए।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: