Wednesday, August 12, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल Coal India की नजर अब Chile के Lithium पर! Wealth Minerals की...

Coal India की नजर अब Chile के Lithium पर! Wealth Minerals की यूनिट खरीदने की तैयारी

Electric Vehicles और Renewable Energy Storage के विस्तार के साथ Lithium की रणनीतिक अहमियत तेजी से बढ़ी है।

Advertisement

नई दिल्ली | Industrial Punch : देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी Coal India Limited (CIL) अब अपने पारंपरिक कोयला कारोबार से आगे बढ़ते हुए Lithium जैसे Critical Minerals में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक Coal India कनाडा की Wealth Minerals की Chile-केंद्रित इकाई को खरीदने की संभावना तलाश रही है।

इसे भी पढ़ें: Coal से Critical Minerals निकालने की तैयारी! CMPDI और Duke University ने मिलाया हाथ

Lithium के लिए Chile में बड़ा कदम

रिपोर्ट के अनुसार Coal India और Wealth Minerals की Chilean subsidiary Kuska Minerals ने Chile सरकार के पास Lithium extraction licence के लिए संयुक्त आवेदन किया है। यह आवेदन अक्टूबर 2025 में किया गया था और प्रस्तावित अधिग्रहण अथवा Joint Venture की दिशा में licence approval को अहम माना जा रहा है।

Advertisement

Coal India की संभावित डील का फैसला Mining Licence मिलने के बाद होने की बात सामने आई है। यानी फिलहाल इसे अंतिम अधिग्रहण नहीं माना जा सकता।

कोयले से Critical Minerals तक CIL की रणनीति

Coal India पिछले कुछ समय से अपने कारोबार में diversification पर जोर दे रही है। कंपनी Lithium के अलावा Graphite, Rare Earth Elements और Cobalt जैसे रणनीतिक खनिजों में भी अवसर तलाश रही है। सरकार की Critical Minerals strategy के अनुरूप CIL घरेलू और विदेशी परिसंपत्तियों की तलाश कर रही है।

मई 2026 में भी रिपोर्ट सामने आई थी कि Coal India ने Chile में Lithium block की पहचान की है और वहां विदेशी अवसरों के लिए subsidiary स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है।

भारत के लिए Lithium क्यों महत्वपूर्ण?

Lithium का इस्तेमाल मुख्य रूप से Electric Vehicle Batteries, Energy Storage Systems, Rechargeable Batteries, Advanced Energy Technologies में होता है।

Electric Vehicles और Renewable Energy Storage के विस्तार के साथ Lithium की रणनीतिक अहमियत तेजी से बढ़ी है। ऐसे में विदेशों में Lithium resources तक पहुंच बनाना भारत की Critical Mineral Supply Chain को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।

Chile क्यों है महत्वपूर्ण?

Chile दुनिया के प्रमुख Lithium resource देशों में शामिल है। ऐसे में वहां Lithium assets तक पहुंच Coal India के diversification programme के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। Reuters के अनुसार भारत अब overseas critical mineral assets सुरक्षित करने पर विशेष जोर दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: Coal India का Green Energy में बड़ा कदम! गुजरात के खावड़ा में 200 MW Solar Capacity शुरू

अभी डील फाइनल नहीं

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि Coal India ने अभी Wealth Minerals की इकाई का अधिग्रहण पूरा नहीं किया है। मौजूदा जानकारी के अनुसार बातचीत चल रही है और Chile सरकार से Lithium extraction licence मिलना आगे की प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है।

अगर licence मिलता है तो Coal India के लिए यह पारंपरिक Coal Mining से आगे बढ़कर Global Critical Minerals Business में प्रवेश का बड़ा कदम हो सकता है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट