Advertisement

कोल इंडिया रिटायर्ड ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन (सिरोवा) ने अपना फाउंडर्स डे मनाया। WCL मुख्यालय के सांस्कृतिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएमडी श्री जे. पी. द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में WCL निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, पूर्व निदेशक तकनीकी श्री के. के. शरण, एसईसीएल के पूर्व निदेशक (वित्त) श्री ए. आर. कोमावार एवं एसईसीएल के पूर्व निदेशक (वित्त) श्री श्रीनिवासन उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में साइबर सिक्यूरिटी के विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जे. पी. द्विवेदी ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में श्री द्विवेदी ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनकी किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु वेकोलि सदैव तत्पर है। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों को सिरोवा के फाउंडर्स डे की शुभकामनाएं दी।

Advertisement

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. पांडे ने WCL द्वारा सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए की जा रही मैडिकल से संबंधित विभिन्न पहलों जैसी SWASTH, DMS आदि से अवगत कराया तथा सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य की कामना की ।

इस अवसर पर श्री के. के. शरण, सिरोवा के अध्यक्ष श्री ए. आर. कोमावार तथा सचिव श्री एम. एल. भसीन ने उपस्थितो को संबोधित किया।

अपने संबोधन में सिरोवा के अध्यक्ष श्री ए. आर. कोमावार ने सिरोवा की वर्ष भर की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कोल इंडिया लिमिटेड के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement