Advertisement

कोरबा, 30 नवम्बर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने चालू वित्तीय वर्ष में 100 मिलियन टन (MT)  कोयला उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है।

चालू वित्तीय वर्ष में 2025- 26 में एसईसीएल के समक्ष 212 मिलियन टन का लक्ष्य है। 29 नवम्बर की स्थिति में एसईसीएल का कोयला उत्पादन 100.01 मिलियन टन के आंकड़े पर पहुंच चुका है।

कंपनी को चार माह में 112 मिलियन टन तक पहुंचने के लिए उत्पादन में और तेजी लानी होगी। एसईसीएल की 13 इकाइयों से कोयला उत्पादन हो रहा है।

देखें, 29 नवम्बर की स्थिति में यूनिटवार कोयला उत्पादन (आंकड़े मिलियन टन में) :

Advertisement
  • गेवरा : 28.88
  • दीपका : 22.58
  • कुसमुंडा : 15.33
  • रायगढ़ : 11.67
  • कोरबा : 4.41
  • सोहागपुर : 3.65
  • भटगांव : 3.23
  • जमुना कोतमा : 2.78
  • हसदेव : 1.77
  • चिरमिरी : 1.71
  • बैकुंठपुर : 1.69
  • बिश्रामपुर : 1.33
  • जोहिला : 0.96

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement