Saturday, May 2, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया के शेयर में तेजी बरकरार, अच्छे रिटर्न की उम्मीद

कोल इंडिया के शेयर में तेजी बरकरार, अच्छे रिटर्न की उम्मीद

आज 6 अक्टूबर को भी इन शेयरों में तेजी बरकरार रही. यह करीब 4 फीसदी की बढ़त के साथ 232.50 रुपये के भाव पर पहुंच गया.

Advertisement

नई दिल्ली. शेयर बाजार में कोल इंडिया के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से कोल इंडिया शेयरों में पैसे लगाने को लेकर निवेशकों का रुझान काफ़ी बढ़ा है.

आज 6 अक्टूबर को भी इन शेयरों में तेजी बरकरार रही. यह करीब 4 फीसदी की बढ़त के साथ 232.50 रुपये के भाव पर पहुंच गया. इसमें पिछले पांच दिनों में 8 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.

इस शेयर को लेकर मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसमें अभी आगे और भी तेजी आ सकती है. ऐसे में निवेशक इसे होल्ड करके रिटर्न बढ़ा सकते हैं.

घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इस शेयर में निवेश के लिए खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस 294 रुपये पर फिक्स किया है.

Advertisement

कोल सेक्टर की खबरें पढ़ने क्लिक करें : https://www.industrialpunch.com/category/coal/ 

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

एक्सपर्ट्स क्यों लगा रहे हैं दांव

कोल इंडिया ने उत्पादन में बढ़ोतरी के दम पर कंपनी ने अपने ऑपरेशन ग्रोथ को मजबूत बनाए रखा है. यही कारण है कि ब्रोकरेज फर्म इस शेयर में निवेश करने की सलाह दे रहे हैं. वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2022 में कंपनी ने सालाना आधार पर 5.1 फीसदी अधिक यानी 13.93 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया.

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: