Tuesday, November 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया : रायपुर में होगी मानकीकरण समिति की बैठक

कोल इंडिया : रायपुर में होगी मानकीकरण समिति की बैठक

बताया गया है कि बैठक में लंबित मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा समिति के सदस्य श्रमिक नेताओं द्वारा मुद्दे रखे जाएंगे।

Advertisement

नई दिल्ली, 19 नवम्बर। कोल इंडिया (CIL) की जेबीसीसीआई- XI (JBCCI- XI) की मानकीकरण समिति (Standardization committee) की बैठक 9 दिसम्बर को आयोजित होगी।

इस दफे यह बैठक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रही है। कोल इंडिया के महाप्रबंधक (श्रम शक्ति एवं औद्योगिक संबंध) द्वारा जारी पत्र के अनुसार बैठक 9 दिसम्बर को दोपहर तीन बजे से आयोजित होगी। बैठक संबंधी सूचना पत्र में स्थान का उल्लेख नहीं किया गया है।

इसके पूर्व बोनस तय करने के लिए मानकीकरण समिति की बैठक 29 सितम्बर को नई दिल्ली में हुई थी। 9 दिसम्बर को होने जा रही बैठक का कोई एजेण्डा तय नहीं है।

बताया गया है कि बैठक में लंबित मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा समिति के सदस्य श्रमिक नेताओं द्वारा मुद्दे रखे जाएंगे।

Advertisement
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान