Thursday, April 30, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया : मानकीकरण कमेटी की बैठक में इन मुद्दों पर हुई...

कोल इंडिया : मानकीकरण कमेटी की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक की मेजबानी एसईसीएल द्वारा की गई।

Advertisement

रायपुर, 09 दिसम्बर। सोमवार को रायपुर में कोल इंडिया (CIL) की जॉइंट बाइपार्टाइट कमिटी फ़ॉर द कोल इंडस्ट्री (JBCCI- XI) के मानकीकरण कमेटी की चौथी बैठक आयोजित हुई। बैठक की मेजबानी एसईसीएल द्वारा की गई।

बैठक में परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड स्कीम, सीपीआरएमएस-एनई (संशोधित) के कोष की स्थिरता के लिए गठित समिति की रिपोर्ट, जेबीसीसीआई- XI मानकीकरण कमेटी (standardization committee) की तकनीकी सब-कमेटी की सिफारिशों, कॉरपोरेट सैलरी पैकेज स्कीम के तहत बैंकों से हुए समझौते के तहत सीआईएल/अनुषंगी कंपनियों के अधिकारी-कर्मचारियों एवं निविदा कर्मियों को मिलने वाले लाभ से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया : CPRMS- NE  के बीओटी की बैठक में ये महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

बैठक की अध्यक्षता निदेशक (कार्मिक), कोल इंडिया डॉ विनय रंजन ने की। प्रबंधन की ओर से केशव राव, निदेशक (कार्मिक), एमसीएल, हर्ष नाथ मिश्रा, निदेशक (कार्मिक), सीसीएल, शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी), सीएमपीडीआई, मो. अंजार आलम, निदेशक (कार्मिक), ईसीएल, मनीष कुमार, निदेशक (कार्मिक), एनसीएल, मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (कार्मिक), बीसीसीएल, बिरंची दास, निदेशक (कार्मिक), एसईसीएल, बिक्रम घोष, निदेशक (कार्मिक/वित्त), डबल्यूसीएल, गौतम बैनर्जी, महाप्रबन्धक (श्र.श/औ.स.), सीआईएल, जी वेंकटेस्वर रेड्डी, एससीसीएल, कविता नायडू, महाप्रबंधक (आईआर/पीएम) की उपस्थिति रही।

Advertisement

श्रमसंघों से नाथूलाल पाण्डेय, शिव कुमार यादव, रियाज़ अहमद (एचएमएस), सुधीर एच घुरड़े, मजरूल हक़ अंसारी, यादगिरी सथैया (बीएमएस), हरिद्वार सिंह, सुरेन्द्र कुमार शर्मा (एटक), डीडी रामानन्दन, आरपी सिंह (सीटू) उपस्थित रहे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: