Wednesday, April 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल माइंस MDO को दिया इसलिए भूविस्थापितों को नहीं मिला रोजगार, छत्तीसगढ़...

कोल माइंस MDO को दिया इसलिए भूविस्थापितों को नहीं मिला रोजगार, छत्तीसगढ़ का मामला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में स्थित तलाईपल्ली कोयला खदान का आबंटन पब्लिक सेक्टर की कंपनी एनटीपीसी को हुआ है।

Advertisement

कोरबा, 16 मार्च। पब्लिक सेक्टर की कंपनी को आबंटित कोल ब्लॉक का उत्खनन कार्य एमडीओ के माध्यम से कराए जाने पर भूविस्थापितों को रोजगार नहीं मिलेगा। इसका खुलासा छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत जवाब में हुआ है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में स्थित तलाईपल्ली कोयला खदान (Talaipalli Coal Mines) का आबंटन पब्लिक सेक्टर की कंपनी एनटीपीसी (NTPC) को हुआ है। एनटीपीसी ने खदान से कोयला उत्खनन का कार्य माइन डेवलपर कम ऑपरेटर (MDO) के माध्यम से निजी कंपनी एनसीसी एंड बीजीआर माइनिंग इन्फ्रा को सौंपा है।

तलाईपल्ली कोयला खदान से अक्टूबर 2023 से कोयला उत्पादन शुरू हुआ है। इस खदान से रायगढ़ स्थित एनटीपीसी के लारा सुपर थर्मल पॉवर प्लांट को कोयले की आपूर्ति की जा रही है। तलाईपल्ली कोयला खदान में 843.68 मिलियन टन का बड़ा रिजर्व है। खदान से सालाना 18.73 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया जाना है।

इधर, 11 मार्च, 2025 को छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक लालजीत सिंह राठिया ने एनटीपीसी एवं एसईसीएल द्वारा कोयला खदानों के लिए किसानों की भूमि के अधिग्रहण के एवज में दिए गए रोजगार की जानकारी मांगी थी।

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा द्वारा प्रस्तुत जवाब में बताया गया कि एनटीपीसी तलाईपल्ली कोयला खदान का संचालन एमडीओ के माध्यम से हो रहा है। मंत्री ने बताया कि एनटीपीसी तलाईपाली के पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन में योजना में नियमित रोजगार/नौकरी के बदले प्रभावित/विस्थापित परिवारों को वार्षिकी भुगतान करने का प्रावधान है। अब तक कुल 1843 परियोजना प्रभावित/विस्थापित परिवारों को रोजगार के एवज में वार्षिकी का भुगतान किया जा चुका है। नियमित रोजगार/नौकरी का प्रावधान नहीं है।

Advertisement

यहां बताना होगा कि एनटीपीसी द्वारा एमडीओ को जो तलाईपल्ली कोयला खदान दी गई है उसकी शर्तां में भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन से संबंधित गतिविधियां सम्मिलित हैं, लेकिन भूविस्थापितों को रोजगार देने का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है।

इससे यह स्पष्ट होता है कि यदि कोयला खदानें एमडीओ को सौंपी जाएंगी तो भूमि देने वाले भूस्वामियों को रोजगार नहीं मिलेगा। एनटीपीसी के अलावा कोल इंडिया द्वारा भी एमडीओ के माध्यम से कोयले का उत्खनन कराया जा रहा है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: