Wednesday, April 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोरबा : ट्रेलर ने चलती मालगाड़ी को ठोक दिया, गार्ड ब्रेक डिब्बा...

कोरबा : ट्रेलर ने चलती मालगाड़ी को ठोक दिया, गार्ड ब्रेक डिब्बा पटरी से उतरा, एसईसीएल दीपका की घटना

घटना रविवार सुबह दीपका (Dipka) के एसईसीएल (SECL) सिरकी रेलवे साइडिंग में हुई। यहां रेल लाइन पर ओपन फाटक है।

Advertisement

कोरबा, 16 मार्च। सड़कों पर वाहनों बीच टक्कर की घटनाएं होती हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ट्रेलर ने चलती मालगाड़ी को टक्कर मार दी।

घटना रविवार सुबह दीपका (Dipka) के एसईसीएल (SECL) सिरकी रेलवे साइडिंग में हुई। यहां रेल लाइन पर ओपन फाटक है। बताया गया है कि इस लाइन से मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान ओपन फाटक के सड़क की ओर से आ रहे ट्रेलर चालक ने मालगाड़ी को ही ठोक दिया।

दरअसल ट्रेलर चालक को लगा कि मालगाड़ी आगे निकल जाएगी, लेकिन तेज रफ्तार के कारण ट्रेलर मालगाड़ी के अंतिम डिब्बे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मालगाड़ी का गार्ड ब्रेक डिब्बा पटरी से नीचे उतर गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, साइडिंग पर न तो कोई सुरक्षा व्यवस्था है और न ही सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। ओपन फाटक होने के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दीपका रेलवे क्रॉसिंग पर कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इससे न केवल कोयला परिवहन प्रभावित होता है, बल्कि आम लोगों की जान-माल को भी खतरा है।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: