Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला मंत्री किशन रेड्डी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के दो दिवसीय दौरे पहुंचे

कोयला मंत्री किशन रेड्डी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के दो दिवसीय दौरे पहुंचे

अपने कार्यक्रम के तहत, श्री रेड्डी खनन इकोसिस्टम के हितधारकों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित करेंगे। इसमें कोयला खदान कर्मचारी भी शामिल होंगे

ईसीएल दौर पर पहुंचे कोयला मंत्री का सीआईएल चेयरमैन ने स्वागत किया
Advertisement

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने आज ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) का अपना दो दिवसीय दौरा शुरू किया। 20 और 21 जून, 2025 को अपने दौरे के दौरान मंत्री झांझरा भूमिगत खदान और सोनपुर बाजारी ओसीपी में परिचालन की समीक्षा करेंगे, हाल ही में सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की याद में झांझरा में ‘सिंदूर पार्क’ नामक इको पार्क का उद्घाटन करेंगे और इको पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के भव्य समारोह में भाग लेंगे। इस दौरान श्री रेड्डी नवनिर्मित महुदंगा पुनर्वास स्थल का भी उद्घाटन करेंगे।

इसके अतिरिक्त, स्थानीय समुदायों को सहायता प्रदान करते हुए, श्री रेड्डी एनसीडब्ल्यूए के दिशानिर्देशों के अनुसार अनुकंपा रोजगार के तहत उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे और आरएन कॉलोनी, सोनपुर बाजारी क्षेत्र, ईसीएल में विकलांग लोगों को ट्राइसाइकिल प्रदान करेंगे।

अपने कार्यक्रम के तहत, श्री रेड्डी खनन इकोसिस्टम के हितधारकों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित करेंगे। इसमें कोयला खदान कर्मचारी भी शामिल होंगे, जिन्होंने संगठन के लिए मील के पत्थर हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मंत्री परियोजना प्रभावित लोगों (पीएपी) से मिलने के लिए पुनर्वास और पुनर्स्थापन (आरएंडआर) स्थलों का भी दौरा करेंगे और असाधारण प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट