Wednesday, February 18, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड : ट्रेड यूनियन के चुनाव में BMS ने मारी...

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड : ट्रेड यूनियन के चुनाव में BMS ने मारी बाजी

ट्रेड यूनियन (Trade Union) का चुनाव सीक्रेट बैलेट पेपर के माध्यम से हुआ था। शुक्रवार, 20 जून को चुनाव का परिणाम जारी किया गया।

Advertisement

बेंगलुरु, 20 जून। रक्षा मंत्रालय के अधीन नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में हुए ट्रेड यूनियन के चुनाव में बीएमएस (BMS) ने बाजी मारी है।

ट्रेड यूनियन (Trade Union) का चुनाव सीक्रेट बैलेट पेपर के माध्यम से हुआ था। शुक्रवार, 20 जून को चुनाव का परिणाम जारी किया गया। इसके अनुसार भारतीय मजदूर संघ (BMS) से सम्बद्ध बीईएल मजदूर संघ (BELMS) ने सर्वाधिक 603 मत हासिल किया। इसके साथ ही बीईएल मजदूर संघ ने वार्ताकार श्रमिक संगठन का दर्जा प्राप्त कर लिया है।

478 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर BEWUF रहा। BEWU को 201 एवं BEYKS को मात्र तीन वोट मिले। ट्रेड यूनियन का चुनाव तीन वर्ष 2025 से 2028 तक के लिए हुआ है।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक नवरत्न कंपनी है। यह थलसेना, नौसेना और वायु सेना के लिए अत्याधुनिक व नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों व प्रणालियों का निर्माण करती है।

Advertisement

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …